बाईपास हमीरपुर में सड़क दुर्घटना के दौरान टिप्पर के नीचे पड़ी बाइक। संवाद
पांच माह पूर्व हुई थी युवक की शादी
हमीरपुर बाईपास सड़क पर लाहलड़ी के पास हुआ हादसा
शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत शनिवार को बाइक हादसे में एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हमीरपुर बाईपास सड़क पर लाहलड़ी के पास यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि बाइक की गति तेज थी और युवक इस पर नियंत्रण नहीं कर पाया और बाइक बाईपास की ओर से विपरीत दिशा से आ रही कार से टकराने के बाद सड़क के बाहर खड़े टिपर से टकरा गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना शनिवार 11 बजे के करीब हुई है। इस बारे में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस पहुंची। मृतक युवक की पहचान नवीन कुमार (28) पुत्र रूप लाल निवासी गवारडू के रूप में हुई। युवक की पांच माह पहले ही शादी हुई थी और वह अपने कार्य स्थल पर जा रहा था। पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने कहा कि हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है तथा परिजनों को सौंप दिया गया है।