फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जमीन पर लहलहा रहे फलदार पेड़, सरकारी फाइलों में जमीन बंजर

Tue, 29 Apr 2025 05:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बमसन तहसील की बगबाड़ा पंचायत के घराण गांव के 80 वर्षीय बुजुर्ग न्याय के लिए भटक रहे हैं। बुजुर्ग जगदीश के दो बेटे हैं, जो दिव्यांग हैं। इस बीपीएल परिवार के बुजुर्ग मुखिया 2023 में बारिश के दौरान बहे फलदार पेड़ों के मुआवजे के लिए कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। इतना ही नहीं बुजुर्ग का यह भी दावा है कि कुछ वर्ष पूर्व भी उनकी जमीन से कुछ लोगों ने पेड़ काटे और एक बार फिर जनवरी 2025 में दो फलदार पेड़ काटे गए हैं। बुजुर्ग का दावा है कि इस विषय पर पंचायत और तहसील में शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि तहसील के अधिकारियों का तर्क है कि राजस्व विभाग के मैनुअल के अनुसार मुआवजे के लिए परिवार पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करता है।
विज्ञापन

जगदीश चंद का कहना है कि उन्होंने लोकायुक्त में इस विषय पर शिकायत की थी। लोकायुक्त ने भी तहसील के अधिकारियों से जवाब मांगा था लेकिन मौके का मुआयना करने के बावजूद झूठी रिपोर्ट लोकायुक्त को दी गई है। रिपोर्ट में अधिकारियों ने कहा कि जमीन पर कोई फलदार पेड़ नहीं जबकि वह फोटो सहित पहले भी दस्तावेज प्रस्तुत कर चुके हैं। मौके के दौरान भी अधिकारियों को पेड़ दिखाए गए थे और काटे गए पेड़ों के ठूंठ भी दिखाए गए थे लेकिन इसके विपरीत झूठी रिपोर्ट दी गई है। जगदीश चंद फोटो प्रस्तुत करते हुए अपने हरे भरे फलदार पेड़ों को दर्शाते हुए कहते हैं कि आज भी काटे गए पेड़ और जीवित हरे भरे कुछ पेड़ बचे हुए है लेकिन रिपोर्ट झूठी बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस जमीन पर हरे भरे पेड़ हैं, उसे अधिकारियों ने फाइलों में बंजर बता दिया है। उन्होंने डीसी हमीरपुर को अधिकारियों की ओर से झूठी रिपोर्ट तैयार करने की शिकायत दी है। उन्होंने मामले में न्याय की गुहार लगाई है।


मौके का निरीक्षण किया गया है। लोकायुक्त को इस विषय पर जवाब दिया गया है। काटे गए पेड़ों की जानकारी नहीं है लेकिन जमीन पूरी तरह से खाली और बंजर है। ऐसे में मुआवजा नहीं दिया सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुभाष धीमान, तहसीलदार बमसन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें