फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से झुलसे पपीते, आम और लीची के पौधे

Wed, 18 Jan 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर
विज्ञापन
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़सर उपमंडल में कोहरे की मार का असर फलदार पौधों पर दिखने लगा है। क्षेत्र में पपीते, आम, लीची सहित कई फलदार पौधे झुलस गए हैं। किसानों और बागवानों का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। किसानों को यह चिंता सताने लगी है कि अगर कोहरा पड़ने का यह सिलसिला लगातार चलता रहा तो कोहरे की मार से बचे कुछ एक पौधे भी बर्बाद हो जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं किसानों की उगाई प्याज की पनीरी, लहसुन और धनिया पर कोहरे का बुरा असर दिख रहा है। उपमंडल की पंचायत बड़सर, बल्याह, गारली, दलचेहड़ा, बिझड़ी, चकमोह, कलवाल,  झंझयाणी, टिप्पर, दांदड़ृ, ज्योली देवी, जौड़े अंब, ननांवां, सोहारी, धंगोटा, पाहलू, बल्ह विहाल, कठियाणा, बणी, धबीरी, जजरी, बड़ाग्रां, क्याराबाग, दंदवीं और रैली सहित अन्य कई पंचायतों के अधिकतर गांवों में घने कोहरे की वजह से किसानों-बागवानों के पौधे मुरझा गए हैं। उपमंडल क्षेत्र के अधिकतर गांवों के निकट खड्डें और नाले हैं।

यही कारण है कि यहां कोहरे की मार हर साल किसानों-बागवानों को अधिक झेलनी पड़ती है। किसानों-बागवानों में रघुबीर सिंह, कुलवीर सिंह, सुरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, भगवान दास, हंसराज सहित कई अन्य का कहना है कि उनके आम, लीची, पपीता, अनार और केले के पौधों पर कोहरे से भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


उपनिदेशक उद्यान विभाग हमीरपुर आरके धीमान ने बताया कि किसानों-बागवानों को कोहरे से आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने सलाह दी कि कोहरे से फलदार पौधों को बचाने का यही तरीका है कि रात को साफ मौसम में धुआं डालें ताकि कोहरे का असर कम हो। इसके अलावा पौधों की सिंचाई करते रहें और छोटे फलदार पौधों को घास की टपरी बनाकर ढक दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें