फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर मालग के युवक से ठगे पांच लाख

विज्ञापन
froud in the name of govt job
विज्ञापन
नादौन। थाना क्षेत्र नादौन के मालग गांव के एक युवक को रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों ने उससे पांच लाख रुपये ठग लिए। नौकरी न लगने पर पैसे लौटाने के लिए कहने पर ये तीनों आनाकानी कर रहे हैं। इस पर पीड़ित युवक के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत मालग गांव निवासी एक युवक ने 3 लोगों पर रेलवे में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर पांच लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक के पिता विनोद कुमार ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वीरेंद्र सिंह, आदित्य पठानिया व मुकेश कुमार ने उसके पुत्र को रेलवे में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। जिसके लिए उनकी कई दौर में बातचीत हुई। विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों ने नौकरी दिलाने के एवज में पांच लाख की मांग की। जिसके लिए परिवार तैयार हो गया।
विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने पांच लाख दे दिए। आरोपियों ने उसे आश्वासन दिया कि दो-चार दिनों में ज्वाइनिंग लेटर मिल जाएगा, परंतु काफी दिनों तक जब कोई जवाब नहीं आया तो विनोद कुमार ने आरोपियों से संपर्क साधने का प्रयास किया तो उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। जिससे परिवार की आशंका बढ़ गई। विनोद ने बताया कि जब संपर्क हुआ तो आरोपी आनाकानी करने लगे। तब विनोद ने उन पर पैसे लौटाने का दबाव बनाया, लेकिन फिर भी वह आनाकानी करते रहे। इसके बाद विनोद कुमार ने इस बारे में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा दी। इस संबंध में थाना प्रभारी नीरज राणा ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें