गारली (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत एटीएम फ्रॉड के आरोपी को बड़सर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले आरोपी को भोरंज और टौणीदेवी पुलिस ने कस्टडी में रखा था। अब कस्टडी ट्रांसफर कर बड़सर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
जिला हमीरपुर के इस तरह के ज्यादातर मामलों में युवक की संलिप्तता बताई जा रही है। उपमंडल बड़सर के मक्कड़ पंचायत से संबंध रखने वाला निखिल ठाकुर मैहरे में एटीएम फ्रॉड करके 50 हजार रुपये ठग चुका था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की। इसमें निखिल की संलिप्तता सामने आई। इसी बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी निखिल किसी अन्य मामले में भोरंज और टौणी देवी पुलिस की हिरासत में है। इस पर बड़सर पुलिस ने कस्टडी ट्रांसफर के तहत उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 4 दिनों का पुलिस रिमांड हासिल करने में सफल हो गई है। एसएचओ बड़सर मस्त राम नाइक के अनुसार कस्टडी ट्रांसफर के तहत आरोपी निखिल को बड़सर पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 4 दिनों का पुलिस रिमांड मिला है।