फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वेक्षण के नाम पर 5 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सर्वेक्षण करवाने के नाम पर दो लोग ठगी के शिकार हो गए। पीड़ित लोगों ने इस संदर्भ में पुलिस थाना नादौन में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित लोगों की पहचान संजीव कुमार निवासी नादौन, जिला हमीरपुर और धर्म सिंह निवासी घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इन दोनों लोगों ने पुलिस में दी लिखित शिकायत में बताया कि करीब चार माह पहले उनसे एक व्यक्ति ने मुलाकात की और उन्हें स्वच्छ भारत मिशन के बारे में बताया। इस दौरान उसने कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश में स्वच्छता सर्वेक्षण करवा रही है। जिसके लिए आउटसोर्स पर कार्य आवंटित हो रहा है। दोनों लोगों ने सर्वेक्षण का कार्य हासिल करने के लिए आरोपी व्यक्ति को पांच लाख रुपये नकद दे दिए और बिलासपुर में दोनों के बीच लिखित में एग्रीमेंट भी हो गया। एग्रीमेंट के बाद आरोपी व्यक्ति ने दोनों को साढ़े चार लाख रुपये का ब्लैंक चेक बतौर सिक्योरिटी भी दिया। एग्रीमेंट की निर्धारित शर्तों के अनुसार बिलासपुर और हमीरपुर में दोनों ने सर्वे के लिए दो दर्जन से अधिक युवाओं की नियुक्ति कर सर्वेक्षण शुरू कर दिया और युवाओं को प्रतिमाह भुगतान भी शुरू कर दिया। इसके बाद जब उन्होंने कंपनी से सर्वेक्षण के बदले देय राशि मांगी तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। संजीव और धर्म सिंह ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उधर, डीएसपी हमीरपुर हितेश लखनपाल ने कहा कि दो लोगों ने लिखित में शिकायत पत्र दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें