फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले खाते से उड़ाए 1.33 लाख, अब बना दिए चार क्रेडिट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत एक व्यक्ति के खाते से 1.33 लाख गायब होने के 2 माह बाद उसके खाते का नया क्रेडिट कार्ड बनने के मैसेज आ रहे हैं। पीड़ित ओम प्रकाश ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश में एक रेस्टोरेंट में काम करता था। लेकिन, कोरोना के कारण मार्च माह में ही काम छोड़ कर अपने घर वापस आ गया था। मई माह के प्रथम सप्ताह में उसे एक व्यक्ति ने फोन पर उससे आधार नंबर मांगा जोकि उसने दे दिया, उसके बाद उसके खाते से 1,33,000 निकल गए।
विज्ञापन

ओम प्रकाश ने बताया कि बैंक कर्मचारियों की ओर से बताया गया कि आपके खाते से ऑनलाइन शॉपिंग की गई है। ओम प्रकाश के अनुसार उसने 13 मई को इस बारे में थाने में शिकायत दर्ज करवा दी थी लेकिन, उसके बाद भी उसे अज्ञात नंबर से फोन आते रहे। उसे 29 जुलाई तक जो मैसेज आए हैं, उसके अनुसार उन्हें उसके खाते पर चार क्रेडिट कार्ड बनवाने की सूचना आ रही है। हालांकि, उसके खाते में अब 500 रुपये ही बचे हैं। उसने कहा कि जब वह बैंक जा रहा है तो बैंक वाले उसे सहयोग नहीं कर रहे। उसने बताया कि उसकी खून पसीने की पूरी कमाई चली गई है। उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें