सुजानपुर में कार के तोड़े गए शीशे।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत आने वाले वार्ड नंबर तीन सुजानपुर में रात के समय शातिरों ने कार से शीशे तोड़े हैं। शातिरों ने किसी भरी भरकम चीज से इन शीशों को तोड़ा है। इससे कार मालिक का काफी नुकसान हुआ है। पहले ठीक इसी स्थान पर खड़ी की गई इस कार के टायरों की हवा निकाल दी गई थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस थाना सुजानपुर में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वार्ड नंबर तीन सुजानपुर निवासी राज कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उनकी पत्नी की कार रोजाना की तरह ही वीरवार रात को निर्धारित जगह पर पार्क की गई थी। लेकिन, रात के समय किसी ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए हैं। फ्रंट शीशे को नुकसान पहुंचाने के साथ ही पीछे का शीशा भी तोड़ दिया गया है। इससे पहले गाड़ी के टायरों की हवा निकाली गई थी।
उन्होंने पुलिस विभाग से कार्रवाई की मांग की है। शहर में शरारती तत्वों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह रात के अंधेरे का फायदा उठाकर लोगों की संपत्ति का नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस बारे में पुलिस थाना सुजानपुर के प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।