फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आज से सुबह-शाम खुलेगा बाल स्कूल का खेल मैदान

Thu, 11 Sep 2025 01:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बाल स्कूल हमीरपुर का खेल मैदान। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते बाल स्कूल हमीरपुर का खेल मैदान 11 सितंबर से सुबह-शाम दोनों समय खुलेगा। मैदान के खुलने से खिलाड़ियों, बच्चों व बुजुर्गों को सैर करने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

मैदान को व्यवस्थित करने के लिए मैदान को खेलकूद गतिविधियों के लिए बंद किया गया था, लेकिन अब मैदान को दोनों समय खुला रखा जाएगा। इससे खेलकूद गतिविधियों के साथ बच्चों को काफी सुविधा मिलेगी। बरसात की छुट्टियां शुरू होने से पूर्व मैदान को बंद किया गया था, ताकि मैदान का मरम्मत कार्य पूरा किया जा सके, लेकिन बारिश के चलते दो सितंबर तक प्रस्तावित कार्य पूरा नहीं हो पाया।
ऐसे में मैदान को अस्थाई तौर पर सुबह के समय ही खोला जा रहा था। वहीं, शाम के समय मैदान के बंद होने से मैदान में सैर के लिए पहुंचने वाले शहरियों और खिलाड़ियों को काफी परेशानी हो रही थी। मैदान खोलने और बंद करने का कार्य पूर्व में निर्धारित समयसारिणी के अनुसार ही किया जाएगा, ताकि मैदान में लगी घास को किसी भी प्रकार का नुकसान न हो। मैदान में नई घास को लगाने का कार्य बरसात की छुट्टियों के बीच किया गया। मैदान के बंद होने से शहरवासियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब शहरवासियों को मैदान में खेलकूद गतिविधियों के साथ सैर करने में काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्
मैदान में घास व रखरखाव का कार्य पूरा कर लिया गया है। मैदान को पुरानी समयसारिणी के अनुसार ही खोला जाएगा, ताकि घास को किसी भी प्रकार का नुकसान न हो।
-मुस्ताक मोहम्मद, प्रधानाचार्य, बाल स्कूल हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें