फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट ब्लॉक्स की खरीद में धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। टिक्कर ब्राह्मणा गांव के रहने वाले विकास कुमार ने पुलिस में इस बारे में लिखित में शिकायत दी है। पीड़ित ने बताया कि उसने अंबुजा सीमेंट कंपनी की वेबसाइट पर जाकर करीब तीन हजार सीमेंट ब्लॉक्स खरीदने के लिए एक जून को आवेदन किया था। आवेदन करने के बाद उसके मोबाइल नंबर पर फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम सौरभ त्रिपाठी और खुद को अंबुजा सीमेंट कंपनी का कर्मचारी बताया।
विज्ञापन

त्रिपाठी ने बताया कि वह ही ऑर्डर लेगा और माल से संबंधित कागजात भी भेजेगा। इस पर विश्वास करते हुए पीड़ित ने उसके कहे अनुसार करीब 2.58 लाख रुपये बताए हुए बैंक खाते में जमा करवा दिए। कुछ दिन बाद जब सीमेंट ब्लॉक्स नहीं मिले तो पीड़ित ने मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन अब वह मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। पीड़ित ने धोखाधड़ी होने का आरोप लगाते हुए इस बारे में पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें