फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 40 और लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
fourty more positive in hamirpur district
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में सोमवार को 40 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से आरटी-पीसीआर टेस्ट में 29 और रैपिड एंटीजन टेस्ट में 11लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि आरटी-पीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए लोगों में बड़सर उपमंडल के गांव धबीरी के 4 लोग 61 वर्षीय व्यक्ति, 35 वर्षीय महिला, 70 वर्षीय महिला और 30 वर्षीय महिला, गांव जजरी के दो लोग 38 वर्षीय व्यक्ति और 42 वर्षीय महिला, लोहारली का 40 वर्षीय व्यक्ति, जौड़े अंब का 30 वर्षीय व्यक्ति, मलेहड़ा का 26 वर्षीय युवक, गांव हार का 42 वर्षीय व्यक्ति, गांव बल्ह की 68 वर्षीय महिला, बड़सर उपमंडल की ही 54 वर्षीय महिला और 34 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन

धनेटा का 42 वर्षीय व्यक्ति, भोरंज के गांव जिजवीं का 48 वर्षीय व्यक्ति, गांव डुखा का 51 वर्षीय व्यक्ति, सुजानपुर के वार्ड नंबर 5 के चार लोग 32 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय व्यक्ति, 34 वर्षीय व्यक्ति और 32 वर्षीय महिला, सुजानपुर के ही वार्ड नंबर 9 का 72 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, गांव री के तीन लोग 37 वर्षीय महिला, 10 वर्षीय लड़का और 30 वर्षीय महिला, गांव जोल की 37 वर्षीय महिला, बगेहड़ा का 29 वर्षीय व्यक्ति, इसी क्षेत्र के गांव लोअर पाखी की 22 वर्षीय युवती, नादौन के वार्ड नंबर एक का 42 वर्षीय व्यक्ति और मनसाई क्षेत्र के गांव तुहनी की 50 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सोमवार को जिला में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 324 सैंपल लिए गए, जिनमें से 11 पॉजिटिव निकले। पॉजिटिव पाए गए इन लोगों में हमीरपुर के वार्ड नंबर 4 अणु कलां के चार लोग 75 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, 70 वर्षीय महिला, 13 वर्षीय लड़की और 46 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर 7 हिमुडा कालोनी का 64 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, मट्टनसिद्ध में कार्यरत 52 वर्षीय व्यक्ति, झनियारी क्षेत्र के गांव जटेरी का 49 वर्षीय व्यक्ति, बड़सर उपमंडल के गांव बल्ह का 23 वर्षीय युवक, ताल क्षेत्र के गांव दियोट का एक व्यक्ति, वार्ड नंबर 7 सुजानपुर का 62 वर्षीय व्यक्ति और गांव हड़ेटा की 61 वर्षीय महिला शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें