फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवीं गांव के सात लोगों समेत जिले में 14 और लोग पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। 14 और मामले सामने आए हैं। गलोड़ क्षेत्र के गांव बुधवीं के सात लोगों समेत जिले में रविवार को कोरोना के 14 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी सैंपल कुछ दिनों से पेंडिंग थे और शनिवार देर रात और रविवार दिन में प्राप्त रिपोर्टों में इनके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए लोगों में गांव बुधवीं की 27 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय व्यक्ति, 59 वर्षीय महिला, 37 वर्षीय व्यक्ति, 7 वर्षीय बच्चा, 28 वर्षीय व्यक्ति और 34 वर्षीय महिला शामिल हैं। ये सभी लोग कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क के कारण पॉजिटिव हुए हैं। इन सभी लोगों को गृह संगरोध में रखा गया था। वहीं, गांव री डाकघर उटप के 32 वर्षीय व्यक्ति और 20 वर्षीय युवती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ये दोनों दिल्ली से आए थे और गृह संगरोध में रह रहे थे।
विज्ञापन

गांव सामलू डाकघर धीरवीं का 40 वर्षीय व्यक्ति और बस्सी झनियारा के गांव खैंदा की 50 वर्षीय महिला भी प्राथमिक संपर्क के कारण संक्रमित हुई हैं। इनके अलावा मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एक वर्षीय बच्ची भी पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा रविवार को दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके सैंपल 15-16 सितंबर को लिए गए थे। जिनकी रिपोर्ट रविवार को प्राप्त हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए लोगों में एक 31 वर्षीय पुलिस कर्मचारी और बड़सर के गांव झिरालड़ी की 55 वर्षीय महिला शामिल है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि ये दोनों लोग कोरोना संक्रमित व्यक्ति के प्राथमिक संपर्क के कारण पॉजिटिव निकले हैं। इन्हें पहले ही गृह संगरोध में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें