फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों से लौटे 18 और रखे निगरानी में, 88 पहुंची संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विश्व में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण और मौतों के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए विदेशों में बसे हमीरपुर के लोगों की वापसी का आंकड़ा अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। जिला में कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की ओर से निगरानी में रखे गए कुल लोगों की संख्या 88 हो गई है। शनिवार को इनकी संख्या 70 थी। रविवार को 18 और को विभाग ने आब्जर्वेशन में रखा है। वहीं इन 88 में से 13 का 28 दिन का पीरियड पूरा होने के बाद उनपर से पाबंदियां हटा ली गई हैं। जबकि चार लोग वापस विदेश चले गए हैं। अब विभाग के पास कुल 71 लोग निगरानी में हैं। जबकि, शनिवार तक इनकी संख्या 56 थी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से आह्वान किया है कि विदेशों से लौटने वालों के बारे में विभाग को अवगत करवाया जाए। अगर व्यक्ति विदेश से लौटने के बाद अवगत नहीं करवाता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। जिले में अभी तक कोरोना का कोई पॉजिटिव केस तो नहीं आया है, लेकिन एहतियातन स्वास्थ्य विभाग ने विदेशों से लौटे लोगों को अंडर आब्जर्वेशन रखा हुआ है।
विज्ञापन

इसी के बीच विभाग ने अफवाहों से बचने और सावधानी बरतने की अपील जिले के लोगों से की है। विभाग ने जिला के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मास्क, ग्लब्ज व सैनिटाइजर कर्मचारियों के लिए उपलब्ध करवा दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डा. अर्चना सोनी ने कहा कि जिले के कुल 88 लोग निगरानी में रखे गए। इनमें से 14 का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है, जबकि चार विदेश चले गए हैं। रविवार शाम तक 71 लोग निगरानी में रखे हैं। जिनपर विभाग उनके घर पर ही नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें