फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढटवाल क्षेत्र के चार रूट अरसे से बंद

Thu, 21 Jan 2016 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिझड़ी (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
ढटवाल क्षेत्र में एचआरटीसी के चार बस रूट करीब तीन सालों से बंद पड़े हैं। इससे क्षेत्र के कर्मचारियों और छात्रों को सरकारी बस सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


समस्या निगम प्रबंधन को बताई लेकिन समाधान नहीं हो पाया। लोगों सुनील कुमार, अजमेर सिंह, देशराज, कुलवीर सिंह, धर्मचंद, लश्करी राम आदि का कहना है कि ढटवाल क्षेत्र में बीते तीन सालों से निगम के बस रूट बंद पड़े हैं।

उन्होंने बताया कि हमीरपुर से दख्योड़ा वाया बिझड़ी, बिझड़ी से होशियारपुर, धनेटा से हमीरपुर, हमीरपुर से धंगोटा वाया बिझड़ी, समताना बस रूट बंद पड़े हैं।
विज्ञापन


इससे घोड़ी धबीरी, चौकी, जमली, महारल, सलौणी, कठियाणा, समताना, सकरोह, दंदवीं, पपलोहल, धंगोटा आदि गांवों के बाशिंदों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों ने बताया कि इन रूटों पर काफी सालों से निगम बसें चला रहा था। तीन सालों से रूटों को बंद कर दिया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों में एचआरटीसी प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। लोगों ने एचआरटीसी प्रबंधन और सीपीएस आईडी लखनपाल से मांग की है कि समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।


कार्यकारी आरएम कुशल कुमार का कहना है कि उच्चाधिकारियों के समक्ष मामला रखा जाएगा। वहीं सीपीएस आईडी लखनपाल का कहना है कि शीघ्र ही नई बसें आ जाएंगी। उसके बाद जो रूट बंद पड़े हैं उन्हें बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें