फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिला स्तर पर प्रतिभा दिखाएंगे स्कूल के चार खिलाड़ी

Sun, 28 Sep 2025 05:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जिला स्तर के लि चयनित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरठयाण के विद्यार्थी : स्रोत संस्थान
विज्ञापन
शालू शर्मा ने छात्राओं को दी आर्ट एंड क्राफ्ट की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ताल (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरठयाण के चार खिलाड़ी छात्र जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इनमें तीन छात्र कबड्डी और एक विद्यार्थी बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेगा। शनिवार को खंड स्तर पर अंडर-19 बच्चों की खेलों के ट्रायल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबोह में हुए। इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरठयाण के तीन विद्यार्थी योगराज, केशव शर्मा तथा अभिषेक का चयन कबड्डी में और तरुण शर्मा का चयन बैडमिंटन खेल में जिला स्तर के लिए हुआ है। इस उपलब्धि के लिए स्कूल के प्रधानाचार्य करण सिंह पठानिया ने चयनित बच्चों, उनके अभिभावकों, विद्यालय के पीटीआई संदीप कुमार व डीपी राकेश कुमार को शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही स्कूल में गर्ल स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शालू शर्मा ने विद्यालय की छात्राओंं को आर्ट एंड क्राफ्ट के बारे में प्रशिक्षण दिया। शालू शर्मा ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रखा है। आपदा प्रबंधन के बारे में प्रधानाचार्य करण सिंह पठानिया व विद्यालय के आपदा प्रबंधन के प्रभारी संजीव शर्मा ने बच्चों को विस्तृत जानकारी दी। उसके बाद मॉक ड्रिल करवाया गया। विद्यालय में स्वच्छता अभियान व एक पेड़ मां के नाम अभियान तथा अंत में कल्चर प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें