फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मसेह खड्ड के पास लकड़ी से भरी चार पिकअप वाहन पकड़े

Tue, 28 May 2024 05:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। वन परिक्षेत्र नादौन की टीम ने बड़ी कामयाब हासिल की है। टीम ने रविवार देररात को मसेह खड्ड के पास नाके के दौरान चार पिकअप वाहनों को बालन लकड़ी के साथ पकड़ा है। विभागीय टीम ने चालकों के बयान कलमबंद कर वाहनों को लकड़ी सहित जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार देर रात एक बजे के करीब विभागीय टीम ने गश्त के दौरान मसेह खड्ड के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान तीन पिकअप वाहनों को अवैध रूप से बालण लकड़ी ले जात हुआ पकड़ा है। वनखंड अधिकारी नादौन सुरेश कुमार ने बताया कि तीन वहान जो वन परिक्षेत्र हमीरपुर से अवैध रूप से बालन ले जाती हुई पकड़ी है, जबकि एक पिकअप नादौन वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ही काटी लकड़ी को लोड करके ले जा रही थी।
उन्होंने कहा कि सूर्य अस्त के बाद और सूर्य उदय होने से पहले किसी भी प्रकार की लकड़ी को ट्रांसपोर्ट करना अवैध माना गया है। यही नहीं फायर सीजन के चलते लकड़ी काटने पर विभाग ने प्रतिबंध लगा रखा है। ऐसे में इस दौरान लकड़ी का काटना भी गैर कानूनी है। एक ट्राला चालक काटी गई लकड़ी की अनुमति नहीं दिखा पाया है। इसलिए उसकी स्पॉट डैमेज रिपोर्ट अलग से काटी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब्त किए गए वाहनों को वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय के खड़ा किया गया है। फिजिकल वेरिफिकेशन की रिपोर्ट आने पर ही विभाग आगे कोई निर्णय लेगा। इस मौके पर वनरक्षक अर्जुन कुमार, अमित कुमार, सौरभ कुमार, दिलबाग और पवन टीम के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें