फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिले के तीन कॉलेजों में शुरू होंगे चार जॉब ओरिएंटेड कोर्स

Tue, 09 Jun 2026 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत जिले के तीन महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को अब जॉब ओरिएंटेड कोर्स में पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। इच्छुक विद्यार्थी 19 जून तक संबंधित महाविद्यालयों में इन पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से हमीरपुर महाविद्यालय में बीकॉम बैंकिंग, वित्तीय सेवांए और बीमा, बीकॉम ई-कॉमर्स, बड़सर में बीकॉम लॉजिस्टिक्स और भोरंज-बीकॉम रिटेल ऑपरेशंस मैनेजमेंट कोर्स को शुरू किया गया है। इन पाठ्यक्रमों को उद्योगों से सीधे जोड़ने की योजना बनाई गई है, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान ही व्यावहारिक ज्ञान और रोजगार के अवसरों से परिचित कराया जा सके।
इन कोर्सों का संचालन चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम में सेमेस्टर प्रणाली के आधार पर किया जाएगा। कोर्स में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को नामी कंपनियों और संस्थानों में वास्तविक कार्य अनुभव भी मिलेगा, जिससे डिग्री कोर्स पूर्ण होते ही उन्हें रोजगार के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन

कोर्सों को समय की मांग और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है, जिससे थ्योरी के अलावा प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और लाइव प्रोजेक्ट्स के माध्यम से वास्तविक कार्य अनुभव भी दिया जाएगा। इससे उन्हें पढ़ाई पूरी करने के बाद सीधे रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।
कोट्स
जिले के तीन महाविद्यालय में चार जॉब ओरिएंटेड कोर्स शुरू हुए हैं। चार वर्षों तक विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रोजगार से जुड़ने का सीधा अवसर मिलेगा। -डॉ. सतीश सोनी, प्राचार्य, हमीरपुर महाविद्यालय
विज्ञापन


-

ऐसे होगा कोर्स संचालन
वर्ष
कोर्स


एक वर्ष
प्रमाणपत्र
दो वर्ष डिप्लोमा कोर्स
तीन वर्ष
डिग्री कोर्स
चार वर्ष
प्रोफेशनल कोर्स डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें