कोरोना वॉरियर्स जोगिंद्रा शर्मा और सुनीता देवी ने टिक्कर डिडवीं पंचायत में कोरोना संक्रमितों स?
- फोटो : Hamirpur-HP
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत टिक्कर डिडवीं में रविवार को पंचायत चुनाव का प्रथम चरण संपन्न हुआ। इस ग्राम पंचायत में कुल 7 वार्ड हैं। इस पंचायत में सबसे बड़ी बात यह रही कि सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ।
कोरोना संक्रमित चार मतदाताओं ने भी मतदान किया। जिनमें 3 पुरुष और 1 महिला मरीजों ने उत्साह दिखाते हुए अपना मतदान किया। इस अवसर पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता जोगिंद्रा शर्मा और आशा वर्कर सुनीता देवी ने कोरोना संक्रमित मतदाताओं को मतदान कक्ष तक पहुंचाया। पंचायत का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कोरोना वॉरियर्स जोगिंद्रा शर्मा और सुनीता देवी के इस कार्य के लिए लोगों ने उनकी खूब प्रशंसा की।