फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: धरी रह गई शिलान्यास पटि्टका, स्ट्रीट फूड हब की जगह अब बनेगी पार्किंग

Mon, 13 Jan 2025 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर एक में प्रस्तावित स्ट्रीट फूड हब की भूमि पर नगर परिषद की ओर से अब पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। यहां पर पहले स्ट्रीट फूड हब का निर्माण प्रस्तावित था।
विज्ञापन

इसके लिए बाकायदा शिलान्यास पटि्टका भी तैयार कर ली गई थी, लेकिन शिलान्यास से ठीक पहले इसे टाल दिया गया था। बीते वर्ष अक्तूबर में सीएम सुक्खू की ओर से यह शिलान्यास किया जाना था, लेकिन ऐन मौके पर इसे टाल दिया गया। अब तर्क दिया जा रहा है कि जगह की कमी के चलते इसे टाला गया है। अब नगर परिषद ने यहां पर पार्किंग संचालित करने का निर्णय लिया है।
पार्किंग स्थल को एक वर्ष तक नीलामी करके किराए पर दिया जाएगा, जबकि स्ट्रीट फूड हब के लिए जगह चयनित करने के लिए सर्वे प्रक्रिया शुरू होगी। सर्वे के दौरान दो से तीन कनाल भूमि पर सर्वे कर स्ट्रीट फूड हब का निर्माण कार्य करवाया जाएगा, ताकि एक साथ सभी दुकानों को स्थापित किया जा सके।
विज्ञापन

स्ट्रीट फूड हब के लिए जिला प्रशासन के पास एक करोड़ रुपये का बजट आया है। भूमि चयनित होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होगा। फूड हब के निर्माण कार्य के लिए दो से तीन कनाल भूमि का होना आवश्यक है, ताकि एक साथ 60 दुकानों का खोला जा सके। पक्का भरो में नियमों के तहत नगर परिषद को जगह नहीं मिल पर रही थी। ऐेसे में भूमि को लेकर बदलाव किया गया है। स्ट्रीट फूड हब में केवल चाइनीज फूड की दुकानें चलाई जाएंगी, जिसका पूरा नियंत्रण नगर परिषद हमीरपुर के पास रहेगा। दुकानदारों को पांच वर्षों के हिसाब से दुकानों का आवंटन किया जाएगा।

कोट

भूमि की कमी के चलते स्ट्रीट फूड के लिए चयनित भूमि को पार्किंग स्थल बनाने का निर्णय लिया गया है। फूड हब के लिए नए सिरे से भूमि सर्वे शुरू किया जाएगा, ताकि दो से तीन कनाल भूमि पर फूड हब का निर्माण कार्य करवाया जा सके।
विज्ञापन


अजमेर ठाकुर, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें