रंगस (हमीरपुर)। आईटीआई रैल में शनिवार को पूर्व छात्रों की बैठक (एलुमनी मीट) करवाई गई। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलजिंद्र सिंह संधू बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान आईटीआई से पास आउट हुए भिन्न ट्रेडों के पूर्व छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि की ओर से सम्मानित किया गया।
वहीं, व्यक्तिगत तौर पर मंच पर बुलाकर उनके अनुभवों को भी सभी विद्यार्थियों के साथ साझा किया गया ताकि वर्तमान में आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को भी पूर्व छात्रों के अनुभवों से प्रेरणा मिल सके। मुख्य अतिथि बलजिंदर संधू ने विद्यार्थियों से कहा कि सभी पढ़ाई की ओर ध्यान दें। आईटीआई के प्रधानाचार्य ने शॉल टोपी और मोमेंटो देकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। आईटीआई के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुुर ने कहा कि इस कार्यक्रम को हर वर्ष आयोजित किया जाता है।