फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिलास्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में शुभम म्यूजिकल समूह दंगड़ी अव्वल

विज्ञापन
जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता के दौरान अपनी बारी का इंतजार करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से शनिवार को बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास दियोटसिद्ध परिसर में जिलास्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता करवाई गई। इसका शुभारंभ बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं बड़सर के एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस बार विभाग ने जिलास्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन जिला मुख्यालय से बाहर करवाकर एक सराहनीय पहल की है।
विज्ञापन


जिला भाषा अधिकारी निक्कू राम ने कहा कि हमारी लोक संस्कृति ही हमारी पहचान है। इसके संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आना चाहिए। उन्होंने जिला के सभी कलाकारों से आग्रह किया कि वे कला के प्रति समर्पित भाव रखते हुए इसे अपने जीवन में आत्मसात करें तथा जिला हमीरपुर की लोक कलाओं को सबके सम्मुख लाएं। प्रतियोगिता में जिलेभर से नौ सांस्कृतिक दलों और महाविद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में शुभम म्यूजिकल समूह में दंगड़ी ने प्रथम, कुसुम कला मंच लदरौर ने द्वितीय और भगवती म्यूजिकल समूह में टौणी देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में संजय शर्मा, डॉ. दिलवर कटवाल और जिले की वरिष्ठ कलाकार मनसा पंडित शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें