फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व निर्दलीय विधायक बताएं जनता के वोटों की क्या कीमत लगाई : वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हमीरपुर। हमीरपुर के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने रविवार को क्षेत्र में विभिन्न नुक्कड़ सभाएं कीं। इसमें उन्होंने पूछा कि पूर्व निर्दलीय विधायक बताएं कि बीते चुनाव में मिले जनता के वोटों की क्या कीमत लगाई है। उन्होंने कहा कि वे खुद तो बिके, साथ में हमीरपुर की जनता की भावनाओं को भी बेच डाला। अब जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। जिस जनता ने उन्हें अपना कीमती वोट देकर विधायक बनने का सम्मान देकर क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने की आस लगाई थी, उसी जनता की उम्मीदों को निर्दलीय रहे विधायक ने पंद्रह माह में ही कुचल दिया। यही नहीं जिला से मुख्यमंत्री होना भी इन्हें रास नहीं आया। मुख्यमंत्री से अपने अवैध कामों को करवाने की कोशिश करते रहे। जब मुख्यमंत्री ने इनके अवैध धंधों पर काम नहीं किया तो उनके भी खिलाफ हो गए। इस तरह न वे हमीरपुर की जनता के हो पाए और न ही जिले के मुख्यमंत्री के बन पाए। हमीरपुर की जनता के काम तक भी नहीं करवा पाए। केवल अपने स्वार्थ की राजनीति करने में व्यस्त रहे। उन्होंने कहा कि इस बार जनता ने मुख्यमंत्री के साथ चलने का मन बना लिया है, जिसका नतीजा दस जुलाई को जनता देने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें