फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने महिलाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत टिक्कर डिडवीं में रविवार को महिला पहाड़ी गीत-संगीत प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता की भाजपा मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा की देखरेख में हुई। प्रतियोगिता में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान नौ पंचायतों के 45 महिला मंडलों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत पहाड़ी गानों में शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


मुख्यातिथि प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि अपनी सांस्कृतिक धरोहर और पहाड़ी गीतों को बचाने और इनको संरक्षित रखने के लिए महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। समारोह में पूर्व विधायक नरेंद्र ठाकुर, भाजपा महामंत्री सुरेश सोनी, जिला परिषद सदस्य मनु बाला, ब्लॉक समिति सदस्य कल्पना ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें