फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ने बड़सर में आरएसएस कार्यकर्ताओं से की चर्चा

विज्ञापन
बड़सर में आरएसएस कार्यालय में स्वयंसेवकों के साथ चर्चा करते पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के टिप्पर में स्थित आरएसएस के कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों से चर्चा की। उनके साथ बड़सर भाजपा नेता विनोद ठाकुर भी उपस्थित रहे। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री विनोद ठाकुर के घर गए और चाय की चुस्कियां लेते हुए बड़सर की राजनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री 25 मिनट के लिए बणी में स्थित विनोद ठाकुर के घर पर रुके। पूर्व मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम अचानक ही बना। इसकी सूचना कम लोगों को थी। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वह यहां निजी दौरे पर आए हैं और अभी किसी भी सवाल का जवाब नहीं देंगे। इसके पश्चात वह भोटा में एक कार्यकर्ता के घर भी थोड़ी देर रुके और फिर शिमला के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें