फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नहीं रहे स्कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बीआर राही

Sat, 22 Mar 2025 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर में साक्षात्कार देने के लिए पहुंचे पूर्व सैनिक। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बाबू राम राही का शुक्रवार प्रात: निधन हो गया है। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बीते वीरवार से उन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भर्ती किया गया था। शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली है। उनके निधन का समाचार मिलते ही शिक्षा जगत और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर है। बाबू राम राही ने हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी लंबे समय तक अपनी सेवाएं दीं। उनका अंतिम संस्कार 22 मार्च को जिला मुख्यालय की हथली खड्ड में होगा। उनके निधन पर सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, विधायक आशीष शर्मा, इंद्र दत्त लखनपाल, सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, कुलदीप पठानिया, राजेंद्र राणा, विजय अग्निहोत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृज मोहन सोनी, अनिल वर्मा, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, नगर निगम के पार्षद निशांत शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर व जिले भर के शिक्षकों, नेताओं और समाजसेवियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर में साक्षात्कार देने के लिए पहुंचे पूर्व सैनिक। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें