फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज के सरकारी स्कूलों ने बोर्ड परीक्षा की मेरिट में पहली बार बनाया दबदबा

Mon, 19 May 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम में पहली बार भोरंज विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों का दबदबा रहा है। सरकारी स्कूलों में शुरू की गई नीट, जेईई व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी व निशुल्क कोचिंग को बच्चों के अभिभावक व स्वयं बच्चे सफलता का आधार मान रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में पलक शर्मा ने 8वां और सिम्मी ठाकुर ने 98.43 अंक लेकर हिमाचल प्रदेश में 10वां स्थान हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बधानी की छात्रा शिवानी ने 10वीं कक्षा की मेरिट लिस्ट में 8वां स्थान प्राप्त किया।
वहीं, 12वीं कक्षा में विशेष कर विज्ञान संकाय में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी के दो छात्रों वंशिका ठाकुर ने 95.6 प्रतिशत अंक लेकर मेरिट लिस्ट में सातवां और शिवांश ठाकुर ने 95 प्रतिशत अंक लेकर दसवां स्थान पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहन्वीं की कृतिका शर्मा ने 12वीं में कला संकाय की मेरिट लिस्ट में 8वां स्थान हासिल किया। जाहू, लदरौर, पट्टा, मुंडखर, डेरा परोल, महल स्कूल का परीक्षा परिणाम भी शानदार रहा है।
विज्ञापन

गौर हो कि विधानसभा क्षेत्र में कोचिंग कक्षाएं चल रही हैं। इसका सीधा लाभ ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को मिल रहा है। मेधावी बच्चे व उनके अभिभावकों का कहना है कि सरकारी स्कूलों में पहली बार शुरू की गई निशुल्क कोचिंग कक्षाएं छात्रों के भविष्य को उज्ज्वल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें