फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ब्यास नदी में चौथे दिन मिला फुटबाल खिलाड़ी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत पुंग खंड के साथ बहती ब्यास नदी में डूबे युवक का चौथे दिन रविवार को शव बरामद हुआ। रविवार को दोपहर बारह बजे के करीब स्थानीय युवकों को शव पानी पर उतराता दिखाई दिया। इसके बाद युवकों ने हिम्मत करके उसे किनारे पर पहुंचाया और उसके बाद पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के परिजनों को भी सूचित किया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपने बेटे की पहचान की। वीरवार देर शाम को चार युवक जिला मुख्यालय से यहां पहुंचे थे। इसी दौरान नदी के बीच स्नान आदि करने के लिए उतरे थे। इनमें से एक युवक पानी के आगोश में समा गया। डूबे युवक की तलाश को लेकर बीते तीन दिनों से सर्च अभियान चलाया गया था।
विशेष गोताखोरों की टीम बीबीएमबी नंगल से मंगवाई गई थी। टीम ने शुक्रवार और शनिवार को दो दिन तक सर्च अभियान चलाया लेकिन डूबे युवक का कोई पता नहीं चला। शनिवार देर शाम को गोताखोरों की टीम वापस चली गई थी। इसके बाद रविवार दोपहर को डूबे युवक का शव खुद ही पानी पर उतराता दिखा। स्थानीय लोगों की मानें तो ब्यास नदी में अब तक जो भी युवक या अन्य कोई डूबा है तो उसका शव तीसरे या चौथे दिन अपने आप पानी के ऊपर आ जाता है। रविवार को भी वैसा ही हुआ। युवक की पहचान अभय पठानिया (23) पुत्र अशोक पठानिया निवासी हीरानगर हमीरपुर के रूप में हुई थी। अभय पठानिया इंटर यूनिवर्सिटी स्तर का उम्दा फुटबाल खिलाड़ी था। पिता अशोक पठानिया ऑल इंडिया रेडियो में सेवारत रहे हैं। इस बारे में पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि डूबे युवक का शव बरामद हो गया। मृतक की पहचान परिजनों ने कर ली। शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें