फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने भरा कॉटन कैंडी का सैंपल

विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी मधुवाला कॉटन कैंडी के सैंपल को जांच के लिए भेजने का ब्योरा बनाती हुईं। स्
विज्ञापन
हमीरपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को कॉटन कैंडी का सैंपल भरा है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मधु बाला के नेतृत्व में यह सैंपल लिया गया। प्रदेश में कॉटन कैंडी पर प्रतिबंध लग गया है लेकिन गांवों में जाकर फेरी वाले इसे बेचते हुए नजर आते हैं। ऐेसे में इसकी जांच करने के लिए जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने हमीरपुर से एक कॉटन कैंडी का सैंपल लिया है। इस कॉटन कैंडी को गुलाबी करने के लिए कौन से रंग का इस्तेमाल किया गया है, इसकी जांच होगी। अगर यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक निकलता है तो इस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इस कॉटन कैंडी को गुलाबी करने के लिए रोडामाइन बी का इस्तेमाल किया जाता है, जो सेहत के लिए हानिकारक होता है तथा रोडामाइन बी का इस्तेमाल खाने की वस्तुओं में करना प्रतिबंधित है। जिला मंडी में भी कॉटन कैंडी की जांच के लिए सैंपल लिया गया है। उसके बाद जिला हमीरपुर में भी इसकी गुणवत्ता को लेकर सैंपल लिया गया है। इस बारे में खाद्य सुरक्षा विभाग हमीरपुर के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा व खाद्य सुरक्षा अधिकारी मधु बाला ने कहा कि कॉटन कैंडी का सैंपल लिया और जांच के लिए भेज दिया है। अगली कार्रवाई सैंपल रिपोर्ट आने के बाद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें