फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंगरवाड़ के ऋ षभ ठाकुर एयर फोर्स में बने फ्लाइंग ऑफिसर

विज्ञापन
सुंगरवाड़ के ऋषभ ठाकुर एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बनने के बाद अपने माता पिता के साथ - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत गांव सुंगरवाड से ऋ षभ ठाकुर पुत्र कर्नल राकेश कुमार ठाकुर एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बन गए हैं। ऋ षभ ठाकुर ने बेसिक मिल्ट्री की ट्रेनिंग एयर फोर्स अकादमी डुंडीगल(हैदराबाद)से पूरी की है। वहीं ऋषभ ने एयर फोर्स टेक्निकल कॉलेज से बैंगलोर एरोनेटिकल इंजीनियरिंग में एमटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद एफटीसी बैंगलोर में पासिंग आउट परेड में भाग लिया। जैसे ही ऋ षभ ठाकुर की पास आउट परेड खत्म हुई अपने पिता कर्नल राकेश कुमार ठाकुर को सेल्यूट किया। ऋषभ ठाकुर अब अलग अलग विभागों में रेडार, एयर क्राफ्ट, वेपन सिस्टम में स्पेशलाइजेशन करेंगे। ऋ षभ ठाकुर के पिता आर्मी में कर्नल रैंक पर हैं व देश की सेवा कर रहे हैं, वहीं माता गृहणी हैं। अब ऋ षभ भी आम्र्ड फोर्सज में फ्लाइंग ऑफिसर के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे। हलांकि ऋ षभ ठाकु र को बीटेक करने के बाद कारपोरेट सेक्टर में अच्छे-अच्छे मौके मिल रहे थे। परंतु इस नौजवान ने अपने पिता के पद चिन्हों पर चलते हुए एयर फोर्स में शामिल होकर देश सेवा को चुना है। कर्नल राकेश ठाकु र, उनके पूरे परिवार ने इस बात पर गर्व है। इस मौके ग्राम पंचायत प्रधान एकता कुमारी, उपप्रधान पवन कुमार, बार्ड सदस्य सुनील कुमार इत्यादि ने ऋ षभ ठाकु र को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें