हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर सोमवार छह जुलाई से पांच और रूटों पर अपनी बसें दौड़ाएगा। इसके साथ ही हमीरपुर डिपो से कुल 46 रूटों पर निगम की बस सेवा शुरू होगी। इससे पूर्व डिपो से 41 रूटों पर बसें चलाई जा रही थीं। इन 41 में से 35 लोकल और छह अंतर जिला रूट हैं। अब नए शुरू होने वाले पांच रूटों में भी चार अंतर जिला और तीन लोकल रूट हैं। अब डिपो के तहत कुल 46 बसें रूटों पर दौड़ेंगी और लोगों को उनके गंत्वय पहुंचाएगी।
विज्ञापन
जिले में सोमवार से शुरू होने वाले पांच नए रूटों में हमीरपुर से मंडी वाया लंबलू, हमीरपुर से शिमला वाया भोटा, हमीरपुर से गगरेट वाया नादौन, हमीरपुर से उखली वाया समताना और हमीरपुर से ऊना वाया भोटा रूट शामिल हैं। इन रूटों पर अब लोगों को बस सुविधा मिलेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक हमीरपुर डिपो विवेक लखनपाल का कहना है कि सोमवार को पांच और रूटों पर बसें चलेंगी। इनमें से चार अंतरजिला और एक लोक रूट है। लोगों को इन बसों के चलने से सुविधा मिलेगी।