फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में महिला के पर्स से पांच हजार रुपये चोरी

Sat, 19 Jul 2025 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में स्वास्थ्य जांच करवाने आई महिला के पर्स से पांच हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को मौखिक शिकायत दी है।
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। घटना बीते दिन की है, जब महिला ओपीडी पर्ची बनाने के लिए पंक्ति में लगी थी। शातिर ने उसके पर्स से करीब पांच हजार रुपये चुरा लिए हैं। जब महिला को इसका आभास हुआ तो उसने अपने स्तर पर राशि को ढूंढने का प्रयास किया। जब उसे पांच हजार रुपये नहीं मिले तो उसने शिकायत मेडिकल कॉलेज को दी।
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रोजाना दो से तीन जिलों के 1000 से 1500 के करीब मरीज पहुंचते हैं। सुबह 9:00 बजे मरीज ओपीडी पर्ची बनाने के लिए पंक्तियों में लग जाते हैं। अधिक भीड़ का फायदा उठाकर शातिर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं हुआ है, जब मेडिकल कॉलेज में किसी मरीज या तीमारदार के पैसे चोरी हुए हैं। इससे पहले भी कई बारे चोरी की वारदातें यहां पर हुई हैं।
विज्ञापन

लोगों ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से मांग की है कि यहां पर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक देसराज शर्मा ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई थी। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं। हालांकि अभी कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें