फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कांगू स्कूल के पांच खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग

Sat, 04 Oct 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
कांगू स्कूल में खिलाड़ियों को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान - फोटो : reasi news
विज्ञापन
कांगू(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू के पांच खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हमीरपुर जिला का प्रतिनिधत्व करेंगे। शुक्रवार को प्रतियोगिता के बाद स्कूल पहुंचे खिलाड़ियों का स्कूल में भव्य स्वागत किया गया। स्कूल उपप्रधानाचार्य सुमन शर्मा ने बताया कि खिलाड़ी अक्षित ठाकुर, आदित्य शर्मा निखिल, आदित्य ठाकुर (जूडो) और अक्षित ठाकुर (कुराश) राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला हमीरपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन परोल में किया गया, जिसमें स्कूल से 17 खिलाड़ियों ने अलग-अगल भार वर्ग में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रवक्ता अंग्रेजी एवं जूडो प्रशिक्षक संजीव कटोच ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता सुंदरनगर (मंडी) में होने जा रही राज्य स्तरीय स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें