हमीरपुर। नादौन उपमंडल की तीन पंचायतों के चार वार्ड तथा हमीरपुर उपमंडल की दो पंचायतों के 8 वार्डों को कंटेनमेंट जोन से विमुक्त (डी-नोटिफाई) कर दिया गया है। जिला दंडाधिकारी हरिकेश मीणा ने इस आशय के आदेश पारित किए हैं। हमीरपुर उपमंडल के अंतर्गत संस्थागत संगरोध स्थल राजकीय प्राथमिक पाठशाला नरयाह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कश्मीर तथा ग्राम पंचायत ग्वारडू के वार्ड नंबर-6 में कोविड-19 संक्रमित एक-एक और संस्थागत संगरोध स्थल राजकीय उच्च पाठशाला मझोग सुल्तानी में दो मामलों की पुष्टि के उपरांत 18 मई को नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत नौंघी/नरयाह के वार्ड नंबर- 6 (कठलाणी, नरयाह, दरबोला और रोहाल), वार्ड नंबर- 7 (समुह, बरूही, बरोटी व कछोटी), ग्राम पंचायत डंगरी के वार्ड नंबर-3 (गुडयाणा और डंगरी) तथा ग्राम पंचायत कश्मीर के वार्ड नंबर- 6 (कश्मीर) तथा हमीरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत ग्वारडू के वार्ड नंबर-2 (कसवाड़), वार्ड नंबर- 4,5,6,7 (ग्वारडू) और मझोग सुल्तानी के वार्ड नंबर- 4 (पंझाली), वार्ड नंबर- 5 (पधर) व वार्ड नंबर- 7 (मझोगपंडता) को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। अब इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया है।