फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड एंटीजन टेस्ट में 7 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में मंगलवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि मंगलवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 82 सैंपल लिए गए, जिनमें से 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर 7 की 17 वर्षीय युवती, वार्ड नंबर 5 का 65 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर 8 का 70 वर्षीय व्यक्ति और 67 वर्षीय महिला, बड़सर उपमंडल के उटप क्षेत्र के गांव बल्ह का 40 वर्षीय व्यक्ति और बड़सर के ही दख्योड़ा क्षेत्र के गांव बग्गी का 70 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक शामिल है। इनके अलावा मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 50 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें