फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक हैक कर अज्ञात व्यक्ति ने की टिप्पणी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज में एक युवती ने उसकी फेसबुक आईडी को किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से हैक करने व उसके दोस्तों को टिप्पणी करने का मामला दर्ज करवाया है। भोरंज उपमंडल की युवती ने शिकायत दर्ज करवाई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी फेसबुक आईडी को हैक कर लिया है और वह लोगों को मैसेज और टिप्पणी कर रहा है। जिस पर युवती ने भोरंज थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई है तथा शीघ्र व्यक्ति का पता लगा कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। भोरंज थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें