फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भूखे-प्यासे छह घंटे पिलर पर जिंदगी की जंग लड़ते रहे पांच मजदूर

Sat, 03 Oct 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
निर्माणाधीन हमीरपुर बायपास (एनएच-103) पर ट्रस ब्रिज संरचना का हिस्सा गिरने पर घायल व्यक्ति का र
विज्ञापन
नवीन ठाकुर
विज्ञापन

हमीरपुर। शिमला-मटौर फोरलेन पर मसयाणा में शुक्रवार को ट्रस ब्रिज का स्पैन अचानक धराशायी होने से पांच मजदूर पिलर पर फंस गए। हादसे के बाद करीब छह घंटे तक रेस्क्यू अभियान चला। पांच में से दो मजदूरों को चोटें आईं हैं।
हादसे के समय मजदूर दोपहर के खाने की तैयारी कर रहे थे। स्पैन गिरने के बाद पांच मजदूर पिलर पर फंस गए, जबकि ठेकेदार और एक मजदूर खाई में जा गिरे। बचाव दल ने तुरंत खाई में गिरे दोनों लोगों को निकालने का काम शुरू किया और करीब ढाई बजे उन्हें सड़क तक पहुंचाकर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

इसके बाद पिलर पर फंसे मजदूरों को निकालने की चुनौती थी। पहले पोकलेन के जरिये उन तक पहुंचने का प्रयास किया गया, लेकिन पिलर की अधिक ऊंचाई के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद बड़ी क्रेन मंगवाई गई।
दमकल और होमगार्ड के जवानों ने रस्सियों के सहारे पिलर तक पहुंचकर मजदूरों को एक-एक कर नीचे उतारा। शाम करीब छह बजे सभी पांच मजदूरों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। इनमें दो मजदूर चोटिल थे, जबकि तीन को कोई चोट नहीं आई है।

खुद भी भूखे-प्यासे डटे रहे राहत कर्मी
मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत कर्मी भी घंटों मौके पर डटे रहे। होमगार्ड कंपनी कमांडर अशोक राणा और दमकल विभाग के अग्निशमन अधिकारी अशोक कुमार की अगुवाई में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस जवान भी मौके पर मौजूद रहे। एसपी बलवीर ठाकुर, तहसीलदार नरेश पटियाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। ऊंचे पिलर पर फंसे मजदूरों तक पहुंचने के लिए क्रेन को सही जगह लगाने से लेकर रस्सियों के सहारे उन्हें नीचे उतारने तक बचाव कर्मियों ने लगातार मशक्कत की। कई घंटे की मेहनत के बाद पांचों मजदूरों को नीचे उतारकर ही बचाव कर्मियों ने राहत की सांस ली।

आवाज सुनकर खाई की तरफ दौड़े देशराज
हादसे के बाद खाई में गिरे ठेकेदार और श्रमिक की मदद के लिए स्थानीय निवासी देशराज भी तुरंत मौके पर पहुंचे। वह घटनास्थल के पास घास काट रहे थे। हादसे की आवाज सुनकर वह मदद के लिए दौड़े और बचाव कर्मियों के साथ दोनों को निकालने में मदद की।
विज्ञापन



कोट
शाम 6 बजे के करीब सभी को रेस्क्यू कर लिया गया। कंपनी और एनएचएआई के अधिकारियों ने मृतक के परिवारजनों से संपर्क किया है। उनके पहुंचने पर फौरी राहत दी जाएगी। घायलों को भी नियमों के तहत फौरी दी जाएगी। -नरेश पटियाल, तहसीलदार हमीरपुर

निर्माणाधीन हमीरपुर बायपास (एनएच-103) पर ट्रस ब्रिज संरचना का हिस्सा गिरने पर घायल व्यक्ति का र

निर्माणाधीन हमीरपुर बायपास (एनएच-103) पर ट्रस ब्रिज संरचना का हिस्सा गिरने पर घायल व्यक्ति का र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें