फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में कार से पांच ग्राम चिट्टा बरामद, बीटेक पास युवक समेत दो गिरफ्तार

Sun, 01 Nov 2026 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भोरंज थाना पुलिस ने ग्राम पंचायत हणोह में श्मशान घाट के समीप खड़ी एक बलेनो कार से करीब पांच ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान अभिषेक ठाकुर (28) निवासी फकड़ूही और सचिन ठाकुर (32) निवासी टिक्कर उपरला के रूप में हुई है। सचिन बीटेक पास है, जबकि अभिषेक ने जमा दो तक पढ़ाई की है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम हणोह में गश्त पर थी। इस दौरान श्मशानघाट के पास खड़ी कार में दो युवक बैठे दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद कार की तलाशी ली तो उसमें से करीब पांच ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अब इस मामले में नशे की बरामदगी तक ही सीमित न रहकर इसके सप्लाई नेटवर्क की भी जांच करेगी। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पता लगाया जाएगा कि चिट्टा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।
एसपी बलवीर ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि कहीं भी नशे का अवैध कारोबार होता दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें