फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कार में बिना परमिट ले जाई जा रही शराब की पांच पेटियां बरामद

Fri, 19 Jun 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। पुलिस ने घोड़ी-धबीरी मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से बिना परमिट ले जाई जा रही शराब की पांच पेटियां बरामद की हैं। मामले में कार चालक सुरजीत सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम बुधवार रात करीब 11:30 बजे घोड़ी-धबीरी मार्ग पर नियमित नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कार को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से शराब की पांच पेटियां बरामद हुईं। चालक इस संबंधी कोई वैध दस्तावेज या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने मौके पर ही शराब को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

वहीं, एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में नियमित नाकाबंदी और विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें