नादौन (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अमलैहड़ में वीरवार को जल संरक्षण पखवाड़े का आयोजन किया। स्कूल की प्रधानाचार्य राज कुमारी ने बच्चों को जल संरक्षण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि जल को व्यर्थ न बहाएं। इस दौरान प्रभारी सुदेश कुमारी के मार्गदर्शन में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रवेश अत्री ने प्रथम, अंजलि ने द्वितीय और पलक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।