बड़सर (हमीरपुर)। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम बड़सर ने वीरवार को जमली पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में डॉ. अंजु की अगुवाई में स्टाफ नर्स कृतिका गोस्वामी, लैब संचालक मीनाक्षी, पायलट राजेश कुमार ने 72 लोगों की स्वास्थ्य जांच की। जांच के दौरान उच्च रक्तचाप के 10, मधुमेह का एक, हड्डी रोग के नौ, गायनी का एक व 51 लोग सर्दी, जुकाम आदि बीमारियों से पीड़ित मिले।