फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अग्निशमन चौकी का भवन तैयार, लोकार्पण का इंतजार

Mon, 25 Nov 2024 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बिझड़ी कस्बे में अग्रिश्मन विभाग का भवन बनकर हुआ तैयार। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
बिझड़ी में सुविधाओं से परिपूर्ण अग्निशमन विभाग का भवन तैयार
विज्ञापन

बीते सात वर्षों से किराये के भवन में संचालित की जा रही है चौकी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। बड़सर उपमंडल के बिझड़ी कस्बे में आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण अग्निशमन विभाग का भवन तैयार हो गया है। इस भवन के निर्माण पर पांच करोड़ रुपये लागत आई है। अब इस केंद्र के उद्धाटन का इंतजार है, ताकि करोड़ों की लागत से बने इस भवन का प्रयोग हो सके।
ताल स्टेडियम के समीप साल 2017 से किराये के भवन में अग्निशमन चौकी बिझड़ी कार्य कर रही है। सात साल बाद इस चौकी को अपना भवन नसीब हुआ है, लेकिन अब लोर्कापण का इंतजार है। जिला हमीरपुर के बिझड़ी अग्निशमन चौकी के तहत बड़सर का अधिकतर क्षेत्र जंगलों से घिरा हुआ है, जिस कारण यहां पर आग का प्रकोप अधिक रहता है। जंगलों में आग के साथ घरों में आग की घटनाएं क्षेत्र में सामने आती रहती हैं। ऐसे में यहां पर अत्याआधुनिक भवन बनाया गया है, जिममें चौकी संचालित करने की तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।
विज्ञापन

जल्द ही दमकल विभाग सुविधाओं से लैस इस भवन से लोगों को सेवाएं देगा। भवन के बेसमेंट में पार्किंग, हाइड्रेंट की सुविधा है। पहली मंजिल में कर्मचारियों का कार्यालय, दूसरी व तीसरी मंजिल में कर्मचारियों के रहने की सुविधा होगी। साथ में गेस्ट हाऊस भी होगा। इस भवन का निर्माण उसी कंपनी ने किया है, जिस कंपनी ने बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध में दस करोड़ की लागत से लंगर भवन का निर्माण करवाया था।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी रत्न चंद ने कहा कि पौने आठ लाख रुपये की राशि पहुंच गई है। जल्दी ही अग्निशमन भवन में अपना ट्रांसफार्मर भी लग जाएगाा। लगभग हर कार्य पूरा कर लिया गया है। अब इस भवन के लोकार्पण के बाद से यहां पर कार्यालय संचालित कर दिया जाएगा। वहीं, बड़सर कांग्रेस नेता और पूर्व में प्रत्याशी रहे सुभाष ढटवालिया ने कहा कि मुख्यमंत्री इस आलीशान भवन का लोकार्पण कर जनता को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें