फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग भवन में लगे डेढ़ दर्जन अग्निशमन यंत्र एक्सपायर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग का कार्यालय आग से असुरक्षित हो गया है। आयोग के भवन में लगे करीब डेढ़ दर्जन अग्निशमन यंत्र एक्सपायर हो चुके हैं। छह माह से एक्सपायर हो चुके इन यंत्रों को आयोग कार्यालय प्रशासन ने रीफिल नहीं करवाया है। यदि कार्यालय में कोई अग्निकांड होता है तो यह यंत्र काम नहीं करेंगे। ऐसी स्थिति में कोई बड़ा हादसा या नुकसान हो सकता है। प्रदेश कर्मचारी आयोग का कार्यालय जिला मुख्यालय हमीरपुर से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कार्यालय में आए दिन कोई न कोई परीक्षा और साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थी आते रहते हैं।
विज्ञापन

इस स्थिति में यहां प्रदेशभर से सैकड़ों युवा परीक्षा देने पहुंचते हैं वहीं, दर्जनों कर्मचारी भी कार्यालय में कार्यरत हैं। प्रदेश स्तर के इस कार्यालय में अग्निशमन यंत्रों का छह माह से एक्सपायर होना कोताही को दर्शाता है। यंत्रों के एक्सपायर होने पर यह ठीक से काम नहीं करते हैं और आग बुझाने में सक्षम नहीं रहते हैं। ऐसे में कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन, छह माह से न तो कार्यालय प्रबंधन और न ही अग्निशमन विभाग ने इस बारे में कोई सुध ली है। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन बिग्रेडियर सतीश कुमार का कहना है कि कार्यालय में लगे अग्निशमन यंत्रों को जल्द ही बदलवाया जाएगा। इस संबंध में लीडिंग फायरमैन हमीरपुर देवेंद्र भाटिया ने कहा कि एक्सपायर होने के बाद अग्निशमन यंत्र काम करना बंद कर देते हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित संस्थान को इन्हें रीफिल करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें