फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हनोह के जंगल में लगी आग, वन संपदा नष्ट

Wed, 21 May 2025 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के हनोह क्षेत्र में जंगल में आग लग गई। आग की चपेट में भारी मात्रा में वन संपदा नष्ट हो गई है। तेज हवाओं के चलते चीड़ के जंगलों में आग तेजी से फैलती जा रही है।
वहीं, जहां-जहां आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं हवाओं के झोंकों से सूखी चीड़ की पत्तियों में दोबारा आग सुलग उठी है।
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि आग कैसे लगी है। ग्रामीणों में सतीश, राकेश, राजेश कुमार, टेक चंद, बलवीर, धर्मचंद, मोनिका आदि ने चिंता व्यक्त करते हुए जंगल में आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, वन विभाग के कर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जंगलों में आग लगाना एक गंभीर अपराध है। यदि कोई भी व्यक्ति आग लगाते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है और क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे भी सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें