फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरोली में आग की भेंट चढ़ी पशुशाला, हजारों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के बरोली गांव में एक स्लेटपोश गोशाला आग की भेंट चढ़ गई। अग्निकांड में पीड़ित परिवार को करीब हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। परिजनों और ग्रामीणों ने दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी और खुद भी आग बुझाने में जुट गए। दमकल वाहन आने तक ग्रामीणों ने ज्यादातर आग पर काबू पा लिया था। वहीं पंचायत प्रधान ने मौका देखकर प्रशासन से उचित सहायता की गुहार लगाई है। बरोली गांव के करमचंद की गोशाला में सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे अचानक आग लग गई। इससे धुआं उठता देख परिजनों ने मवेशियों को बाहर निकाला और शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण भी इकट्ठे हो गए। देखते ही देखते आग भड़क गई। इस दौरान गोशाला भवन, इमारती लकड़ी, घास तूड़ी जलकर राख हो गई। पंचायत प्रधान वीना देवी ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें