फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुग्घा में करियाना और सब्जी की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत डुग्घा में एनएच किनारे स्थित एक दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से आग पर काबू पाया और साथ लगती दुकानों को आग की चपेट में आने से बचाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। 22 वर्षीय युवक पीयूष निर्धन परिवार से संबंध रखता है। पिता के देहांत के बाद घर की जिम्मेवारी इस पर ही है। पीयूष ने डुग्घा में करियाने और सब्जी की दुकान खोली थी। इस दुकान में सोमवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग भड़क गई। स्थानीय लोगों ने आग लगते देख इसे बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक दुकान में रखे दो फ्रिज, एक पंखा, काउंटर, करियाना सामान, सब्जी और काउंटर में रखा कुछ कैश जलकर राख हो गया। स्थानीय पंचायत प्रधान रविंद्र पटियाल ने बताया कि जब आग लगी तो उस समय आस पड़ोस के लोगों और दुकानदारों ने आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस को फोन किया तो हमीरपुर से पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब 5 बजे आग पर काबू पाया गया। ग्राम पंचायत प्रधान ने बताया कि हलका पटवारी को सूचना दे दी गई है। दुकान में करीब तीन लाख का नुकसान हो गया है। पंचायत प्रधान ने कहा कि दमकल विभाग को सूचना दी थी, लेकिन विभागीय वाहन भी मौके पर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें