फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमनेड़ में घासनी को लगी आग, 70 गड्डियां जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत चमनेड़ के स्थानीय गांव में घासनी को आग लगने से 70 गड्डियां जलकर राख हो गई। इस कारण पीड़ित परिवार को करीब आठ हजार रुपये का नुकसान हुआ है। गरीब परिवार ने यह घास खरीदा था, लेकिन अब आग से उन्हें नुकसान हो गया है। दमकल विभाग को सूचना देकर आग पर काबू पाया गया और साथ लगती घासनियों को आग से बचाया गया। तारो देवी पत्नी विजय कुमार निवासी वार्ड-2 चमनेड़ ने बताया कि मंगलवार दोपहर जब वह घास से धुआं उठ रहा था। जब करीब जाकर देखा तो घास में आग भड़की हुई थी। उसने शोर मचाया। जिस कारण आसपास के ग्रामीण भी इकट्ठा हुए और आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन घास में आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। विभाग ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू तो पाया। लेकिन तब तक गरीब परिवार की घासनी जलकर राख हो गई थी। हालांकि साथ लगती शेष घासनियों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। तारो देवी ने बताया कि करीब नौ-दस गड्डियां काटकर सूखने डाली हुई थी, जबकि शेष घास काटने के लिए बचा था। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। ग्राम पंचायत प्रधान कमल पठानिया ने कहा कि सूचना मिलते ही राजस्व विभाग को अवगत करवाया गया है। कानूनगो प्रेम सिंह राणा ने कहा कि पटवारी को भेजकर नुकसान रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें