फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन 31 दिसंबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। केंद्रीय सैनिक बोर्ड के सौजन्य से पूर्व सैनिकों के पात्र बच्चे प्रोफेशनल कोर्स के लिए प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति के आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर तय की गई है। प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के तहत पूर्व सैनिकों के लड़के को 2500 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से सालाना 30 हजार और लड़की को 3000 हजार प्रतिमाह के हिसाब से सालाना 36 हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलती है। इसके लिए अभ्यर्थी के पिछली कक्षा में कम से कम साठ फीसदी अंक होना अनिवार्य हैं। वहीं किसी संस्थान में दाखिला लेने के बाद अभ्यर्थी इस छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत एमबीबीएस, बीएएमएस, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर एवं फिशरी कोर्स, कंप्यूटर, इलेक्ट्रानिक सहित करीब 109 तरह के प्रोफेशनल कोर्स करने वाले पूर्व सैनिकों के बच्चों को केएसबी छात्रवृत्ति देता है। केंद्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाइट से इस संबंध में पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन अवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अपने दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करने होंगे। आवेदन होने के बाद केंद्रीय सैनिक बोर्ड अभ्यर्थी के आवेदन को पात्रता के आधार पर स्वीकृत करेगा। इसके बाद अभ्यर्थी को एक साल की छात्रवृत्ति जारी होगी। सैनिक कल्याण विभाग के ओएसडी विक्रम महाजन ने कहा कि 31 दिसंबर तक इस छात्रवृत्ति के लिए पूर्व सैनिकों के बच्चे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें