भोटा (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत मोरसू सुल्तानी के उझाण गांव के जंगल में सोमवार सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उझाण गांव के पास का जंगल झरनोट बीट में आता है। तभी झिरालड़ी बीट की वनरक्षक रमादेवी को किसी ने फोन पर बताया कि जंगल में आग लग गई है। तभी वनरक्षक रमादेवी ने विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी।
मौके पर रेंज अफसर केदारनाथ, वनरक्षक रमादेवी, वनरक्षक नारायण सिंह, फायर वाचर करम चंद, अशोक कुमार तथा बिरोजा ठेकेदार पृथ्वी चंद पहुंचे। 2 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बीडीसी सदस्य प्रीतम चंद तथा ग्राम वासियों में वीर सिंह, विजय चंदेल, दीनानाथ, किशोर चंदेल, बीरबल, प्रदीप ठाकुर ने वन विभाग की टीम और खासकर वन रक्षक रमा देवी की सूझबूझ की प्रशंसा की है। रेंज ऑफिसर ने कहा की आग पर काबू पा लिया गया।