पांच करोड़ रुपये की लागत से किया गया निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के बिझड़ी कस्बे में पांच करोड़ रुपये का पांच मंजिला अत्यधिक सुविधाओं से लैस अग्निशमन विभाग का भवन बनकर तैयार हो गया है। इस पर पांच करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है। जिला हमीरपुर के बिझड़ी अग्निशमन केंद्र में बड़सर का अधिकतर क्षेत्र जंगलों से घिरा होने की वजह से यहां आग का ज्यादा प्रकोप रहता है। इसलिए अब जल्दी दमकल विभाग अपने इस भवन से लोगों को सेवाएं देना शुरू कर देगा। यहां बिजली के लोड के मद्देनजर अपना नया ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष ढटवालिया ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से गुहार लगाई थी जिस पर मुख्यमंत्री ने भी पौने आठ लाख रुपये की राशि की स्वीकृति दे दी है। चौकी प्रभारी रत्न चंद ने कहा कि पौने आठ लाख रुपये की राशि पहुंच गई है और अब जल्दी अग्निशमन भवन में अपना ट्रांसफार्मर भी लग जाएगा।