फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट के कारण पशुशाला जलकर राख

विज्ञापन
कोठी गांव में शार्ट सर्किट के कारण पशुशाला में रखी घास जलकर हुई राख। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत कलौण के गांव कोठी में शॉर्ट सर्किट से पशुशाला जलकर राख हो गई। इस दौरान किसी तरह पशुओं को तो बचा लिया। लेकिन पशुशाला के अंदर रखी पूरी घासनी जलकर राख हो गई। पंचायत प्रधान अशोक कुमार ने कहा कि मंगलवार शाम को कोठी गांव के रेलू राम की पशुशाला में शार्ट सर्किट से आग लग गई और पशुशाला में रखा सारा घास जलकर राख हो गया है। पशुशाला के साथ में ही बिजली के तार होने के कारण शार्ट सर्किट हुआ। इस दौरान उनकी घास की सौ गाड़ियां जलकर राख हो गईं। पीड़ित परिवार की पूरी वायरिंग भी शार्ट सर्किट की वजह से खराब हो गई है। एक दिन से पीड़ित परिवार अंधेरे में रह रहा था। बुधवार को बिजली बोर्ड के कर्मचारी ने मौके पर पहुंचे नई तारें डालकर बिजली को बहाल किया। पंचायत प्रधान अशोक कुमार ने कहा कि पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन हर संभव राहत राशि उपलब्ध करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें